Skip to content
The Bengaluru Live | Bengaluru News, Breaking Updates

The Bengaluru Live | Bengaluru News, Breaking Updates

Bengaluru’s Leading News Portal

bmc-ad
Primary Menu
  • HOME
  • Bengaluru
  • Karnataka
  • POLITICS
  • CRIME
  • Delhi
  • Kannada News
  • Hindi News
  • MORE NEWS
    • Supreme Court
    • CITY UPDATES
    • PM
    • SPORTS
    • STATE
    • EDUCATION
    • ENTERTAINMENT
    • HEALTH
    • Real Estate
    • SPORTS
    • CORONA
    • MOBILITY/TRANSPORT
    • Horoscope
  • Home
  • Horoscope
  • Weekly Horoscope/Rashifal, साप्ताहिक राशिफल 8 से 14 नवंबर 2021
  • Horoscope

Weekly Horoscope/Rashifal, साप्ताहिक राशिफल 8 से 14 नवंबर 2021

Sanjeev Chaturvedi 11 November 2021 1 minute read
0
Weekly Horoscope/ Saptahik Rashifal, साप्ताहिक राशिफल 22 से 29 नवंबर 2021

Weekly Horoscope/ Saptahik Rashifal, साप्ताहिक राशिफल 22 से 29 नवंबर 2021

📘 Read this story in Kannada

मेष (Aries): इस हफ्ते आप काम में कुछ ज्यादा ही डूबे रहेंगे। अगर आप सरकारी नौकरी या कॉर्पोरेट क्षेत्र में हैं, तो तरक्की होने की बहुत संभावना है। हालांकि स्वास्थ्य न सिर्फ इस हफ्ते, बल्कि आने वाले हफ्तों में भी आपकी मुश्किलें बढ़ा सकता है। दिल से जुड़े मामलों में आप गंभीर होंगे। उन रिश्तों में अपने कदम आगे न बढ़ाएं या उन लोगों के दिल में अपनी जगह बनाने की कोशिश न करें, जो आपके लिए ठीक नहीं हैं। कार्यक्षेत्र में बहस करने वाले लोगों से बचें। अगर स्वास्थ्य की कोई चिंता है, तो उसे दूर करें। सूर्य को जल चढ़ाएं और ओम नम: शिवाय का जाप करें। ऐसा करना आपके लिए शुभ रहेगा।

वृष (Taurus): आप अपने आपको कई दिशाओं में ले जाने की कोशिश करेंगे। मुख्यत: आप काम करेंगे, लेकिन बाहर खान-पान, मनोरंजन और लोगों के साथ अंतरंगता के प्रति भी आपकी दिलचस्पी बनी रहेगी। आप जो भी कहेंगे या करेंगे, उसमें अत्यधिक आकर्षण और संवेदनशीलता होगी। एक बार फिर मैं यह बता दूं कि स्वास्थ्य का ख्याल रखना अत्यंत आवश्यक है। आप कल्पना में खोए हुए हैं। स्वास्थ्य और रोजगार से जुड़े मुद्दे चिंतित कर सकते हैं। आपकी सोच भिन्न हो सकती है। पूर्णता की उम्मीद न रखें। जितना संभव हो सावधान रहें। बहुत सारी चीजों को एकसाथ करने की कोशिश न करें। मां दुर्गा की आराधना करें।

मिथुन (Gemini): आपका पूरा ध्यान आर्थिक गतिविधियों पर केंद्रित रहेगा। खासतौर से खरीद-फरोख्त, स्टॉक मार्केट और व्यापार से जुड़ी गतिविधियों पर। इसके अलावा ऋण, अनुबंध और टेंडर आदि को लेकर भी आप व्यस्त रहेंगे। आपके खर्चे बढ़ेंगे और आपको भारी-भरकम टैक्स भी देना पड़ सकता है। ऐसा इसलिए भी होगा क्योंकि मनोरंजन की गतिविधियों में आप ज्यादा समय बिताएंगे। इस साल घूमने-फिरने और मौजमस्ती के कई अवसर बनते दिख रहे हैं, लिहाजा आप जीवन का आनंद उठाएंगे। आप अपने फोकस को थोड़ा सुधारें, इसके लिए गणपति भगवान की आराधना करें। ऐसा करना आपके लिए शुभ रहेगा।

कर्क (Cancer): अपने देश के प्रति प्यार और देशभक्ति की भावना से इस हफ्ते आप ओत-प्रोत रहेंगे। आप कल्पनाओं और भावुकता से भरे विचारों में तल्लीन रहेंगे। अपने पांव को मजबूती से जमीन पर टिकाए रखें। चंद्रमा आपके निजी जीवन में प्यार की उमंग बनाए रखेगा और आपके राज भी खोलेगा। जो चीजें आप सबके सामने जाहिर नहीं करना चाहते, उन्हें निजी ही रहने दें। किसी से किसी भी प्रकार का वादा न करें। इसके अलावा बेहतर स्वास्थ्य के लिए आप जो भी कर सकते हैं, उसे करें। अपने वार्तालाप पर ध्यान दें और हनुमान जी की आराधना करें तो आपके काम में अच्छे रिजल्ट नजर आएंगे।

सिंह (Leo): यह समय मौजूदा अवसरों का लाभ लेने के लिए पर्याप्त रूप से सावधान और सक्रिय रहने का है। देश ही नहीं विदेश में भी आपको पहचान और पुरस्कार मिलेंगे। इस समय आप जिस मनोवस्था में हैं, उसमें यह पुरस्कार आपको और भी अधिक खुशियां प्रदान करेंगे। आर्थिक मामले और धन आपके लिए महत्वपूर्ण होंगे। अच्छी खबर मिलने और दिलचस्प या आश्चर्यजनक गतिविधियों के होने की संभावना है, जो भविष्य के प्रति आपकी कामनाओं और उम्मीदों को बढ़ाएंगी। मां लक्ष्मी की आराधना करें। इस सप्ताह आप नकारात्मक भी हो सकते हैं, पर कोशिश करें कि ऐसा न हो।

कन्या (Virgo): इस हफ्ते शोहरत, पहचान और लोकप्रियता पाने के लिए आप अतिरिक्त प्रयास करने से भी नहीं चूकेंगे। पर इसके लिए आपको वाकई कड़ा परिश्रम करना होगा। आप दूसरों की भावनाओं का सम्मान करते हुए दुनिया में आगे बढ़ सकते हैं। आकर्षण और कूटनीति को अब एक प्रतिभा और कुशलता के तौर पर देखा जाता है। किसी के साथ खाने पर बाहर जाएं और अपने दिल की बात उनसे कहें। साथ ही साथ अपना थोड़ा क्वालिटी टाइम अपने परिवार को भी दें। कुछ अच्छे आईडिया आपको आपकी परेशानी से बाहर निकालने में भी मदद करेंगे। गणेशजी की आराधना करें, आपके लिए शुभ रहेगा।

तुला (Libra): इस हफ्ते पूरी दुनिया आपके दिल के करीब आएगी। अलगाव व मिलाप होगा और आप स्वयं काफी जागरूक बनेंगे। सुदूर क्षेत्रों में रह रहे लोग आपके जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। फिल्म और टीवी में आपके लिए मौके हो सकते हैं। आपको उन संभावनाओं को भुनाना होगा, जो एक बार फिर आपके सामने आई हैं। आपका व्यक्तिगत आकर्षण इस समय अपने चरम पर है। लिहाजा आप जो चाहेंगे, उसे प्राप्त कर सकेंगे क्योंकि दूसरे आपके मोहपाश में बंधे हुए हैं। किसी ऐसे व्यक्ति को लेकर सतर्क रहें, जो आपका फायदा उठाते हुए अपने हित साधने में लगा हो। चंद्रमा की आराधना करें, लाभकारी रहेगा।

वृश्चिक (Scorpio): खरीद-फरोख्त, व्यापार, स्टॉक मार्केट में आपको काफी लाभ होगा। घर, ऑफिस और दुकान पर अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है। इस हफ्ते आप गाड़ी या सुख-सुविधा व आराम को बढ़ाने वाला कोई सामान खरीद सकते हैं, जिससे आपका जीवन बेहतर होगा। बेहतरीन मोलभाव के लिए आप नीलामियों और बाजारों के चक्कर भी काट सकते हैं। आप बिना किसी दिखावे के साधारण जीवन जीने में यकीन रखते हैं। किसी ऐसे व्यक्ति के साथ बड़ी सतर्कता बरतते हुए विवेकपूर्ण व्यवहार करें, जो आपका रहस्य उजागर करना चाहता है। गणेशजी और शिवजी की आराधना करें, आपके लिए लाभकारी रहेगा।

धनु (Sagittarius): चंद्रमा मानव संबंधों में ऊर्जा लाने का काम करेगा। सगाई या शादी से जुड़े मामले मजबूती के साथ आगे बढ़ेंगे। इसके अलावा आप लोगों के साथ अत्यधिक बातचीत करेंगे। अगर आप ऐसा पूरी ईमानदारी और सावधानीपूर्वक करते हैं, तो आपको काफी लाभ भी होगा। बात जब करियर, व्यावसायिक हित और आपकी प्रतिष्ठा की हो, तो बहुत सतर्कता के साथ और सोच-विचारकर ही आगे बढ़ें। आपके अंदर वृहद स्तर पर चीजों को देखने की प्रतिभा है, लेकिन छोटी-छोटी बारीकियों पर भी आपको ध्यान देना चाहिए। हनुमानजी की आराधना करें, आपके लिए लाभकारी रहेगा और अपने से बड़ों की सलाह अवश्य लें।

मकर (Capricorn): आप एक भावनात्मक दौर से गुजर रहे हैं। इस हफ्ते यात्राओं और संपर्कों के साथ-साथ सहकार्य, आयात-निर्यात, विदेश में उच्च शिक्षा और विदेशियों के साथ सौदेबाजी महत्वपूर्ण हैं। शादी, सगाई या प्यार के मामले संभव हैं। नई संभावनाओं के लिए यह एक उल्लेखनीय समय है। आपके काम में रचनात्मकता का पुट दिखाई देगा। पार्टी में शिरकत करेंगे। कुछ लोग किसी व्यक्ति विशेष के साथ समय बिताना ज्यादा पसंद करेंगे। बातचीत से महत्वपूर्ण विचार सामने आएंगे। खुद का थोड़ा ख्याल रखना भी अच्छी बात है। शिवजी की आराधना करें, आपके लिए शुभ रहेगा।

कुंभ (Aquarius): उन लोगों के लिए आपको काफी कुछ करना होगा, जो आप पर निर्भर हैं। इस पूरे महीने आपको अपने सहकर्मियों, परियोजनाओं और कार्यक्षेत्र पर विशेष रूप से ध्यान देना है। हालांकि काम के साथ-साथ आपको मौज-मस्ती करने के भी कई मौके मिलेंगे। लिहाजा आप सफलतापूर्वक काम भी करेंगे और मनोरंजन भी। काम और व्यवसाय सुगमतापूर्वक आगे बढ़ेंगे। आपके पार्टनर के पास एक ऐसा आइडिया है, जो आपको पहली बार में पसंद नहीं आएगा। उसके बारे में सोचें। यह साल रोमांटिक रिश्तों के लिए अच्छा है। घर में समय बिताएंगे। मातारानी की आराधना करें, शुभ रहेगा।

मीन (Pisces): मंगल, शुक्र और चंद्रमा आपको धन, ताकत और घर की सुख-सुविधाएं देने के लिए बड़ी खूबसूरती से जुड़ रहे हैं। दूसरों से जुड़ने, बातचीत करने और स्वयं के साथ-साथ दूसरों को भी खुश रखने के लिए यह समय उपयुक्त है। जो लोग कला से जुड़े हुए हैं या उससे आमदनी कर रहे हैं, इस हफ्ते वे समृद्ध होंगे। अच्छी आमदनी के साथ-साथ आपको काम की संतुष्टि का भी एहसास होगा। यह अच्छी बात हैै न? कुछ ऐसा जो बिल्कुल सही प्रतीत हो हमेशा आत्म संतुष्टि की भावना लेकर आता है। लक्ष्मी जी की आराधना करें। ऐसा करना आपके लिए कई मायनों में शुभ रहेगा।

Astrologer Sanjeev Chaturvedi

Sastripuram, Agra, Uttar Pradesh

Contact for astrological consultation 7983159910

ज्योतिषीय परामर्श हेतु सम्पर्क करें 7983159910

Youtube Channel: Astrology A Discovery

Facebook: Astrology A Discovery

Twitter: @astrologerSanju

Instagram: Astrology A Discovery

Mxtakatak: Astrology A Discovery

Email: astrologyadiscovery@gmail.com

आप हमें गूगल पर “Astrologer Sanjeev Chaturvedi” के नाम से भी खोज सकते हैं।

You can also search us on Google as “Astrologer Sanjeev Chaturvedi”

About the Author

Sanjeev Chaturvedi

Contributor

Pandit Sanjeev Chaturvedi is based in Agra, Uttar Pradesh and can be contacted on +917983159910

View All Posts

Post navigation

Previous: No pre or post-arrival Covid testing for kids, say revised guidelines for international arrivals
Next: Forget bitcoin row, work for Karnataka welfare: PM to Bommai

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Stories

Weekly Horoscope/ Saptahik Rashifal, साप्ताहिक राशिफल 22 से 29 नवंबर 2021
  • Horoscope

Weekly Horoscope/ Saptahik Rashifal, साप्ताहिक राशिफल 22 से 29 नवंबर 2021

Sanjeev Chaturvedi 22 November 2021 0
Jyotish Corner: हमारा सौरमंडल और “वृषभ राशि”
  • Horoscope

Jyotish Corner: हमारा सौरमंडल और “वृषभ राशि”

Sanjeev Chaturvedi 20 November 2021 0
Weekly Horoscope/ Saptahik Rashifal, साप्ताहिक राशिफल 22 से 29 नवंबर 2021
  • Horoscope

Weekly Horoscope/ Saptahik Rashifal, साप्ताहिक राशिफल 15 से 21 नवंबर 2021

Sanjeev Chaturvedi 15 November 2021 0

Latest Post

KEA Announces UGNEET 2026 Second-Round Final Seat Allotment for Medical, Dental Courses; Fee Payment Deadline September 19 KEA Announces UGNEET 2026 Second-Round Final Seat Allotment for Medical, Dental Courses; Fee Payment Deadline September 19
  • Bengaluru
  • CITY UPDATES

KEA Announces UGNEET 2026 Second-Round Final Seat Allotment for Medical, Dental Courses; Fee Payment Deadline September 19

16 September 2026
Kannada Cinema Veteran Anant Nag to Receive Dadasaheb Phalke Award 2024; PM Modi Hails His ‘Remarkable Versatility’ Kannada Cinema Veteran Anant Nag to Receive Dadasaheb Phalke Award 2024; PM Modi Hails His ‘Remarkable Versatility’
  • Government
  • Bengaluru
  • CITY UPDATES

Kannada Cinema Veteran Anant Nag to Receive Dadasaheb Phalke Award 2024; PM Modi Hails His ‘Remarkable Versatility’

16 September 2026
DK Shivakumar Claims Kumaraswamy Eyes Bigger Karnataka Role, Predicts Ashoka-Vijayendra Will Lose Authority Before Polls DK Shivakumar Claims Kumaraswamy Eyes Bigger Karnataka Role, Predicts Ashoka-Vijayendra Will Lose Authority Before Polls
  • POLITICS
  • Bengaluru

DK Shivakumar Claims Kumaraswamy Eyes Bigger Karnataka Role, Predicts Ashoka-Vijayendra Will Lose Authority Before Polls

13 September 2026
DK Shivakumar Rejects BJP’s Ganesh Festival Curbs Charge, Accuses Party of Trying to Stoke Communal Tensions DK Shivakumar Rejects BJP’s Ganesh Festival Curbs Charge, Accuses Party of Trying to Stoke Communal Tensions
  • CRIME

DK Shivakumar Rejects BJP’s Ganesh Festival Curbs Charge, Accuses Party of Trying to Stoke Communal Tensions

13 September 2026
Southwest Monsoon Weak Over Karnataka; Bengaluru Stays Dry, Rain and Gusty Winds Likely From Monday Southwest Monsoon Weak Over Karnataka; Bengaluru Stays Dry, Rain and Gusty Winds Likely From Monday
  • Government
  • Bengaluru
  • CITY UPDATES

Southwest Monsoon Weak Over Karnataka; Bengaluru Stays Dry, Rain and Gusty Winds Likely From Monday

13 September 2026
BY Vijayendra Questions Police Curbs on Ganesh Festivities, Seeks Action Over Inspector’s Remarks BY Vijayendra Questions Police Curbs on Ganesh Festivities, Seeks Action Over Inspector’s Remarks
  • Bengaluru
  • CITY UPDATES
  • POLITICS

BY Vijayendra Questions Police Curbs on Ganesh Festivities, Seeks Action Over Inspector’s Remarks

13 September 2026

You may have missed

KEA Announces UGNEET 2026 Second-Round Final Seat Allotment for Medical, Dental Courses; Fee Payment Deadline September 19
  • Bengaluru
  • CITY UPDATES

KEA Announces UGNEET 2026 Second-Round Final Seat Allotment for Medical, Dental Courses; Fee Payment Deadline September 19

Satya Prakash Chaubey 16 September 2026
Kannada Cinema Veteran Anant Nag to Receive Dadasaheb Phalke Award 2024; PM Modi Hails His ‘Remarkable Versatility’
  • Government
  • Bengaluru
  • CITY UPDATES

Kannada Cinema Veteran Anant Nag to Receive Dadasaheb Phalke Award 2024; PM Modi Hails His ‘Remarkable Versatility’

Satya Prakash Chaubey 16 September 2026
DK Shivakumar Claims Kumaraswamy Eyes Bigger Karnataka Role, Predicts Ashoka-Vijayendra Will Lose Authority Before Polls
  • POLITICS
  • Bengaluru

DK Shivakumar Claims Kumaraswamy Eyes Bigger Karnataka Role, Predicts Ashoka-Vijayendra Will Lose Authority Before Polls

Satya Prakash Chaubey 13 September 2026
DK Shivakumar Rejects BJP’s Ganesh Festival Curbs Charge, Accuses Party of Trying to Stoke Communal Tensions
  • CRIME

DK Shivakumar Rejects BJP’s Ganesh Festival Curbs Charge, Accuses Party of Trying to Stoke Communal Tensions

Satya Prakash Chaubey 13 September 2026

About us

The Bengaluru Live is an independent digital news publication focused on Bengaluru and Karnataka, publishing news and information in English and Kannada since February 2020.

Useful Links

  • About The Bengaluru Live
  • Contact Us
  • Editorial Standards & Corrections Policy
  • Publisher, Editorial Responsibility & Grievance
  • Ownership & Funding Transparency
  • Advertise with us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Recent News

  • KEA Announces UGNEET 2026 Second-Round Final Seat Allotment for Medical, Dental Courses; Fee Payment Deadline September 19
  • Kannada Cinema Veteran Anant Nag to Receive Dadasaheb Phalke Award 2024; PM Modi Hails His ‘Remarkable Versatility’
  • DK Shivakumar Claims Kumaraswamy Eyes Bigger Karnataka Role, Predicts Ashoka-Vijayendra Will Lose Authority Before Polls
  • DK Shivakumar Rejects BJP’s Ganesh Festival Curbs Charge, Accuses Party of Trying to Stoke Communal Tensions
©Copyright 2026 The Bengaluru Live All rights reserved. | MoreNews by AF themes.